Rathayatra Indonesia (15)

कुआला कपुअस, इंडोनेशिया में प्रथम रथयात्रा

कुआला कपुअस, इंडोनेशिया में प्रथम रथयात्रा का आयोजन

रथयात्रा उत्सव के दिन सभी भक्तगण स्थानीय क्रीड़ा केंद्र के निकट रथ के समक्ष एकत्रित हुए।

रंग-बिरंगे पुष्पों और फलों से सजाया हुआ रथ सभी लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा था।

कई राह चलते दर्शक रुक-रुक कर इस अद्भुत दृश्य से विस्मित होकर रथ की तस्वीरें ले रहे थे।
.
नियत समय पर आरती का आयोजन हुआ और यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व शुभता हेतु नारियल फोड़ा गया।

कार्यक्रम का आरम्भ ५००० स्काउट बच्चों द्वारा सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात कपुअस के मेयर श्री इर बेन ब्राहिम बहत ने आधिकारिक रूप से उत्सव का उद्घाटन किया।
रथयात्रा समिति ने मेयर को पुष्पमाला पहनाई और उन्हें भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की, जो उन्होंने प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार की ।

इसके पश्चात भक्तों द्वारा कीर्तन एवं भजन के साथ मेयर और उनके सहकर्मियों एवं अन्य अधिकारियों ने रथ खींचना आरम्भ किया ।

कीर्तन के साथ अनेक बाली के संगीत-वादक एवं बसरंग जूनियर हाई-स्कूल के जुलुस-बैंड ने भी रथयात्रा में भाग लिया।

रथयात्रा, मेयर के निवास-स्थान पर जाकर समाप्त हुयी । मेयर की पत्नी ने सभी भक्तों का स्वागत सत्कार किया और उनके जलपान कराया।

उन्होंने भक्तों के साथ परस्पर विचार बांटे और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपना आभार प्रकट किया।
तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Rathayatra Indonesia (1) Rathayatra Indonesia (2) Rathayatra Indonesia (3) Rathayatra Indonesia (4)

Rathayatra Indonesia (6)

 


Rathayatra Indonesia (7) Rathayatra Indonesia (8) Rathayatra Indonesia (9) Rathayatra Indonesia (10) Rathayatra Indonesia (11) Rathayatra Indonesia (12) Rathayatra Indonesia (13) Rathayatra Indonesia (14) Rathayatra Indonesia (15) Rathayatra Indonesia (16) Rathayatra Indonesia (17) Rathayatra Indonesia (18) Rathayatra Indonesia (19) Rathayatra Indonesia (20) Rathayatra Indonesia (21)

 

प्रेषक :ISKCON Desire Tree – हिंदी
hindi.iskcondesiretree.com
facebook.com/IDesireTreeHindi